UP Crime: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने और 2 लाख रूपए ऐंठने का मामला सामने आया है। कौशाम्बी जिले में प्रयागराज की रहने वाली एक लड़की को एक लड़के ने फेसबुक के माध्यम से पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इतना ही नहीं नौकरी के बहाने युवक ने युवती से 2 लाख रूपए भी ठग लिए। युवती जब शादी करने के कहने लगी तो युवक शादी से इंकार करने लगा और फरार हो गया। हालाँकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:- Gorakhpur: माँ-बाप को नींद की दवाई खिलाकर रात में बॉयफ्रेंड को बुलाती थी घर
प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले फेसबुक के माध्यम से एक लड़के से संपर्क हुआ। धीरे धीरे उनकी बात शुरू हो गई। युवक ने फेसबुक पर अपना नाम मयंक पटेल बताया। युवक सैनी कोतवाली के शाखा बरियारपुर का रहने वाला है। धीरे-धीरे दोनों कि दोस्ती प्यार में बदल गई।
युवती का आरोप है कि युवक ने उसे कहा था कि उसे नौकरी मिलने वाली है इसमें दो लाख की जरुरत पड़ेगी लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं हैं। क्योकि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए इतने पैसे का इंतजाम नहीं कर पायेगा। इस पर लड़की ने युवक से मुलाक़ात की और उसे 2 लाख रूपए दिए। इसके बाद लड़का लड़की से मिलाने लगा। दोनों के बीच शारीरिक सहबंध भी बनने लगे। लेकिन जब लड़की ने युवक से शादी के लिए पूछा तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया।
यह भी पढ़ें:- Delhi Gangrape: 12 साल की बच्ची के साथ एक व्यक्ति सहित 3 नाबालिगों ने किया गैंगरेप
इतना ही नहीं बाद में युवक के खिलाफ एक और खुलासा हुआ। युवती ये भी पता चला कि युवक ने उससे अपना असली नाम भी छुपाया था। उसका नाम मयंक पटेल नहीं बल्कि संदीप यादव है। उसके बाद युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। जब इसकी भनक संदीप को लगी तो वो फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया। ASP अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। UP Crime