लखनऊ से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है।

एक शख्स ने सो रहे एक मजदूर से चहरे पर पेशाब कर दिया।

जिसका वीडियो अब  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित का आरोप है कि वह दोपहर को खाना खाकर आराम कर रहा था।

तभी आरोपी आरोपी संजय मौर्या ने जगाने के लिए उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया।

हालाँकि इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई हैं, पुलिस कार्यवाई कर रही हैं।

पीड़ित राजकुमार रावत अपने परिवार के साथ दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदिया खेड़ा के पास रहता हैं।

पीड़ित मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता हैं।

बीते साल जुलाई महीने में MP के सीधी में भी ऐसी ही एक वारदात का वीडियो सामने आया था।

आरोपी प्रवेश शुक्ला ने आदिवासी शख्स दशमत रावत पर पेशाब कर दिया था।

रावत ने बाद में कहा था  कि यह घटना 2020 में उसके साथ हुई थी।

मध्य प्रदेश में पेशाब कांड के बाद तब के CM शिवराज सिंह ने पीड़ित का पैर धुला था