मंटू - कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया।

घंटू - क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?

मंटू - फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।

घंटू - किसने मारा? मंटू - सूरज की मम्मी ने...

सास - बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास  मत करना।

वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी? बहू - कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

डॉक्टर - तुमने आने में  देर कर दी।

पप्पू - क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?

डॉक्टर - मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।

चिंटू - मिंटू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है, सारा घर हिल रहा है।

मिंटू - ओए, चुपचाप जाके सो जा, घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा। हम तो किरायेदार हैं।