सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है ये वैधानिक चेतावनी सिगरेट की डिब्बी पर लिखा होता है 

इसके बावजूद युवाओं में सिगरेट पीने की लत बढ़ती ही जा रही है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से एक चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

जिसमे एक दशक में भारत में सिगरेट-बीड़ी पीने वाले कम उम्र के लड़के और लड़कियों की संख्या बढ़ी है

टोबैको कंट्रोल इन इंडिया 2022' के नाम से रिपोर्ट आई है जिसमे बताया गया है कि...

देशभर में तम्बाकू का सेवन करने वालों कि संख्या बढ़ी है लेकिन..

कम उम्र कि लड़कियों में सिगरेट-बीड़ी कि लत तेज़ी से बढ़ती जा रही है

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि...

2009 में देश में 2.4% लड़कियां स्मोकिंग करती थीं। जबकि 2019 में ये बढ़कर 6.2% हो गई

यानी, इन 10 सालों में स्मोकिंग करने वाली लड़कियों की संख्या 3.8% बढ़ गई।

वहीं 2009 में 5.8% लड़के ऐसे थे, जो स्मोकिंग करते थे। जबकि 2019 में ये बढ़कर  8.1% हो गई

यानी, इन 10 साल में स्मोकिंग करने वाले लड़के 2.3% बढ़ गए.

इस हिसाब से स्मोकिंग करने वाले लड़कों कि संख्या उतनी नहीं बढ़ी 

जीतनी स्मोकिंग करने वाली लड़कियों कि संख्या बढ़ी है