राजस्थान में तापमान 48 डिग्री पार, उत्तर-पश्चिम भारत में तीन से चार डिग्री की वृद्धि की भविष्यवाणी।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीटस्ट्रोक की संभावना।

गर्म रातों का खतरा बढ़ा। हीटस्ट्रोक की आशंका बढ़ी, जलस्रोत सूख रहे हैं।

हीटवेव से मौतों का खतरा, 1998 से 2017 के बीच 1,66,000 से अधिक मौतें, अकेले आंध्र प्रदेश में 2,419 मौतें हुईं।

राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री, चुरू में 47.4 डिग्री, फलोदी में 47.8 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री दर्ज।

मध्य प्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री, महाराष्ट्र के अकोला में 44.8 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 47.7 डिग्री

पंजाब के भटिंडा में 46.6 डिग्री, गुजरात के कांडला में 46.1 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 45 डिग्री दर्ज।

भारत के 150 प्रमुख जलाशयों में जल भंडारण पिछले सप्ताह पांच सालों में अपने सबसे निचले स्तर पर गिर गया.

रात के उच्च तापमान से हीटस्ट्रोक की आशंका, हालांकि दिल्ली में हवाओं ने चढ़ते पारे को जरा थाम रखा है.