UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद पुलिस अधिकारी ही हैरान नहीं हुए बल्कि आप भी हैरान हो जायेंगे। जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालने को लेकर मामला दर्ज करने को लेकर थाने पहुंची थी। लेकिन विवावहिता थाने के गेट से ही अश्लील फोटो शेयर करने वाले आरोपी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई।
ये भी पढ़े: Amroha : पुलिस से परेशान होकर मजदूर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ….
ये है पूरा मामला
दरसा, फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का विवाह बदायूं के दातागंज क्षेत्र के एक गांव में करीब दो साल पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराल के पास रहने वाले एक युवक ने उसका अश्लील फोटो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होते ही ससुराल वालों ने महिला को डांट -फटकार लगाई जिसके बाद महिला अपने ससुराल चली गई और अपने मायके वालों को घटना की पूरी बात बताई।
उसके बाद महिला मायके और ससुराल वालों के साथ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने फरीदपुर थाने पहुँच गई। थाने पहुंचकर महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तभी आरोपी भी मौके से वहां पहुँच गया। वह लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही महिला आरोपी युवक के बाइक पर बैठी और मौके से फरार हो गई। मौके पर मौजूद लोग देखते ही रह गए और वो दोनों परिजनों ने आँखों के सामने ही भाग गए। परिजन चिल्लाए और उन्हें रोकने की नाकाम कोशिश की। ये नज़ारा देख वहां मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए।
ये भी पढ़े: Banda UP: शादी के दिन दुल्हन बॉयफ्रेंड के साथ फरार, पिता ने उठाया ये कदम
बताया जा रह है की जब महिला आरोपी के बाइक पर बैठी तो घर वाले कुछ समझ ही नहीं पाए। युवक ने बाइक भागे और दोनों मौके से फरार हो गए। महिला के परिजनों ने शोर मचाते हुए बाइक का कुछ दूर तक पीछा किया। आस-पास मौजूद लोगों ने बाइक का पीछा किया लेकिन वो दोनों फरार हो गए। जब थाने से विवाहिता आरोपी के साथ फरार हो गई तो इसके बाद उसकी मां ने तहरीर दी. इस तहरीर में महिला की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।UP News