Hyderabad: OYO रूम में कपल करते थे गन्दा काम, पुलिस के उड़े होशइस वक़्त OYO रूम्स युवाओं, पुरुषो, प्रेमियों और महिलाओं के लिए डेस्टिनेशन बन चूका है। यहाँ के कपल मजे करने आते हैं तो कोई क्वालिटी टाइम स्पेंड करने आता हैं। इसके अलावा जब कोई फॅमिली के साथ कही जाता हैं तब भी वो ओयो रूम में ही रुकता हैं। क्योकि ओयो का सर्विस लेना काफी आसान माना जाता हैं।
लेकिन हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसे सुनने के बाद आपके होश उड़ जायेंगे। यहाँ एक ओयो होटल में एक कपल आते थे और ऐसा काम करते थे जो वो खुले में कभी नहीं कर सकते थे।
ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्ज चुकाने के लिए महिला को करना पड़ा दर्दनाक काम, बेटी को नहीं करने दूंगी
दरअसल, कपल को जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने की चाहत थी। वो अपनी जिंदगी को रॉयल तरीके से जीना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक ऐसा प्लान बनाया जिसके लिए उन्हें बार-बार ओयो रूम में जाना पड़ता था। अब पुलिस ने दोनों कपल को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उन्हें वो काम करते हुए पकड़ा जो काम उन्हें कभी नहीं करना चाहिए। ये घटना हैदराबाद के कोण्डपुर इलाके के एक ओयो रूम की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कवाली के 25 वर्षीय देवेंदुला राजू और मध्य प्रदेश की 18 वर्षीय संजना मंज्जा के रूप में हुई हैं। इन दोनों को एक दूसरे मिलते के कुछ दिनों के बाद ही प्यार हो गया। बाद में उन्होंने पैसे कमाने का आसान प्लान बनाया और OYO रूम किराये पर लेकर गांजा बेचने लगे। ये कई दिनों से कोण्डपुर के एक ओयो में रूम लेकर गांजा का कारोबार कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: Special Story: समस्याओं से जूझता भारतीय गणतंत्र
शुक्रवार की रात STF की टीम ने छापा मारा। बताया जा रहा हैं कि दोनों अलग-अलग जगहों से गांजा लाते थे और ओयो में बेचते थे। दोनों अंतरराज्यीय प्रेमियों ने ढेर सारा पैसा कमाने और लग्जरी लाइफ जीने के गांजा का रोबर शुरू किया। पुलिस से बचने के लिए कपल ने ओयो में अपना ठिकाना बना रखा था। इसकी जानकरी मिलते ही पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाने के लिए ओयो में छापा मारा और मामले को सुलझन में कामयाब रहे। अब STF पुलिस ने दोनों हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं।