उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से शादी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ शादी में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। शादी की सभी रश्मो के बाद जयमाला का कार्यक्रम पूरा होते ही दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। पहले दुल्हन ने तबियत ख़राब होने का बहाना बनाया उसके बाद शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी ना करने के पीछे जो वजह सामने आई है उसे सुनने के बाद हर कोई हैरान ह। शादी ना करने के पीछे जीजा-साली का अजीब रिश्ता सामने आया है।
ये भी पढ़ें: Lucknow Rape: 6 साल के मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पेट में दर्द हुआ तो..
बरमला होने के बाद दूल्हा ने तबियत ख़राब होने की बात कही। इधर शादी में देरी होने से दूल्हा पक्ष के लोग परेशान हो रहे थे। जब बारातियों ने शादी में देर होने की वजह पूछी तो उन्हें बताया गया कि अभी दुल्हन कि तबियत ख़राब है लेकिन बाद इसके पीछे की असली सच्चाई सामने आई की दुल्हन अब विवाह ही नहीं करना चाहती है। शादी ना करने के लिए वो तरह-तरह के बहाने बनाने लगी।
दरसल, जिले के भोगनीपुर तहसील के ढिचकी गांव की रहने वाली युवती की शादी सिकंदरा तहसील के कोरवा गांव के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। दूल्हे के पिता ने बताया कि 7 फ़रवरी को तिलक समारोह हुआ था जिसमे दुल्हन पक्ष ने 9 लाख रूपए नगद और इ सोने की चेन उपहार दिया था। रातभर की सभी रश्मो को पूरा करने के बाद सुबह जब फेरे की बारी आई तो दुलहन की तबियत ख़राब बताकर कुछ देर के लिए शादी को रोक दी गई।
ये भी पढ़ें: Lucknow Murder: पति-पत्नी ने की 8 साल के मासूम की हत्या, वजह हैरान कर देगी
पहले तो लोगों को लगा की कुछ देर सब ठीक हो जायेगा उसके बाद विवाह भी संपन्न हो जायेगा। लेकिन कुछ देर बाद लड़की के परिजनों आए तो साफ कह दिया कि अब ये शादी रद्द हो रही है। दरअसल दुल्हन ने ही शादी करने से इंकार का रही है। लड़की को बहुत समझने की कोशिश की गई लेकिन वो किसी की बात सुनाने को तैयार ही नहीं है।
आपको जानकर हैरानी होगी लड़की पहले से ही शादीशुदा है। उसने बताया कि पहले ही उसने अपने जीजा से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। लड़की कि इस बात को सुनकर सभी हैरान रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शादी समारोह में किसी तरह कि विवाद होने कि सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझा-बुझा दिया गया है हालाँकि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।