उत्तर प्रदेश में Deoria Police ने एक लूट की घटना को 24 घंटे में खुलासा किया है। मामले में भलुअनी पुलिस और SOG टीम ने मिलकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लुटे गए बाइक और मोबाइल फ़ोन बरामद की गई।
घटना 20 फरवरी की है। मदनपुर थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव के रहने वाले मुकेश यादव देवरिया से अपने घर लौर रहे थे। बढ़या फुलवरिया के पास 4 अज्ञात लोगों ने मुकेश को घेर लिया उसके बाद लूटेरों ने मुकेश से 2400 रूपए, मोबाइल और बाइक लूट लिया।
ये भी पढ़ें: Deoria News: 20 सालों से SDM कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं बुजुर्ग दंपत्ति
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर थाना मदनपुर, भलुअनी एसओजी और सर्विलांस की टीमें गठित की गई। मुखबिर की सुचना पर 22 फरवरी को बिजलापर पुलिया के पास से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मीकांत तिवारी उर्फ नितेश, अभिषेक तिवारी, अंकित तिवारी और सर्वेश तिवारी के रूप में की गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने लूट में शामिल 2 और महिलाओं सुनीता देवी और रीना यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं मेरूकहाँ बढ़या फुलवरिया की रहने वाली हैं। ऐसे में पुलिस लूट में शामिल कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।