Bhatni Deoria: यूपी के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना घाटी। गांव के दशरथ मद्धेशिया की 12 साल की बेटी का टेबल पंखा से करंट लगने से मृत्यु हो गई।
रविवार को चांदनी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए टेबल पंखा चलाने गई थी। उसको क्या पता था की गर्मी से राहत पाने की लालसा उसे मौत के करीब लेकर जाएगी। पंखा चालू करने के लिए जैसे ही चांदनी ने हाथ लगाया तो करंट की चपेट में आने से चांदनी झुलस गई और बेहोश हो गई।
परिजनों ने तुरंत चांदनी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र भटनी ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चांदनी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया।
12 वर्षीय चांदनी एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। बेटी के अचानक मौत से परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।