Indigo Airline Assault: बैंगकॉक से मुंबई को लौटती इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में कथित रूप से नशे की हालत में फ्लाइट स्टाफ के साथ छेड़छाड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि फ्लाइट पैसेंजर 63 वर्षीय स्वीडिश नागरिक है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग को गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान भरने पर एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया था।
एयर होस्टेस ने लगाया आरोप
एयर होस्टेस ने आरोप लगाया कि बाद में उस व्यक्ति ने स्टाफ और अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपी को 30 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई। यह पिछले तीन महीनों में भारत में आठवीं अनियंत्रित यात्री की गिरफ्तारी थी और 2017 और 2023 के बीच दर्ज की गई छेड़छाड़ की पांचवीं घटना थी।
ये भी पढ़े: Chennai: शास्त्रीय कला के एक सहायक प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामला दर्ज
क्या, कैसे हुआ
क्रू मेंबर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, समस्या तब शुरू हुई जब मैंने 28-ई पर बैठे शख्स, जो नशे में थे, उनको सूचित किया कि जहाज पर सी फूड नहीं है। मैंने उसे चिकन परोसा और पीओएस मशीन के जरिए भुगतान करने के लिए उसका एटीएम कार्ड मांगा। लेकिन कार्ड स्वाइप करने के बहाने यात्री ने मेरा हाथ पकड़ लिया। ऐसा करने के बाद मैंने अपना हाथ खींच लिय और उनसे मशीन में पिन डालने को कहा। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी हदें पार कर दीं और अन्य यात्रियों के सामने मुझसे बदतमीजी करने लगे। इसपर जब मैंने चिल्लाया कि वो बेअदबी कर रहे हैं तो वो अपनी सीट पर जाकर बैठ गए।”
ये भी पढ़े: Prayagraj Fire: कानपूर बाद प्रयागराज में लगी आग, 200 दुकानें आग की चपेट में