Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, congress, bail, 13 April

Rahul Gandhi Bail: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ से जुड़े मानहानि मामले में अदालत द्वारा सुनाए गए दो साल की सजा के खिलाफ एक नया फैसला आ गया है। बात दें, सूरत कोर्ट में दायर याचिका में कोर्ट ने खुद राहुल गांधी की जमानत को बढ़ा दिया। कोर्ट ने कांग्रेस नेता की जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसी दिन राहुल की जमानत पर सुनवाई होगी। इसके साथ कांग्रेस नेता ने अपनी सजा को भी चुनौती दी है, जिस पर तीन मई को सुनवाई होगी। राहुल गांधी ने मानहानि के मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर की थी।

ये भी पढ़े: Uttar Pradesh Special: सुल्तानपुर के चौपाल में दिखी मेनकी गांधी, बोली- गधे के दूध से होती है महिला सुन्दर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सूरत पहुंच चुके हैं। यहां उनके समर्थन में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हैं। इसके अलावा भी पार्टी के कई दिग्गज नेता राहुल के समर्थन में सूरत पहुंचे हैं। 

इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं। हम देश को बचाने के लिए ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा है।’ वही, कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘मैं अपने नेता (राहुल गांधी) के साथ जा रहा हूं, यह न्यायपालिका पर दबाव कैसे हो सकता है? वे (भाजपा) पश्चिम बंगाल और बिहार में हुड़दंग कर रहे हैं। अभी तक पीएम मोदी और अमित शाह की ओर से कोई अपील नहीं आई है। इनकी ट्रेनिंग ही यही है। ये लोग सिर्फ दंगा करवाते हैं।’

ये भी पढ़े: Bone Problem: कमजोर हड्डियों के 5 लक्षण जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे