Bihar Crime: बिहार के के बेगूसराय से रिश्तों का क़त्ल का मामला सामने आया है। यहाँ अवैध सम्बन्ध में एक युवक का क़त्ल हो गया। मृतक युवक छठ मनाने के लिए घर आया था। उसे क्या पता था ये छठ पूजा उसके जीवन की आखिरी पूजा होगी। पुलिस ने क़त्ल का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, मृतक के भाई सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि देवर-भाभी के अवैध सम्बन्ध की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- Deoria Crime: नाबालिग से गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
दरअसल, जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के राजापुरा गांव के रहने वाले अजय साहनी की 19 नवंबर की रात फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया था। मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने तेघरा डीएसपी रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था। इसके बाद पुलिस की टीम ने टेक्निकल और सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा किया।
पुलिस की जाँच में पता चला कि मृतक अजय साहनी कि पत्नी अंजलि देवी का अपने देवर धर्मबीर साहनी से अवैध सम्बन्ध था। कुछ दिन पहले दिल्ली में अजय अपनी पत्नी को भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। उसके बाद अजय ने दोनों की जमकर पिटाई की थी और अपने भाई को घर से बाहर भी निकल दिया था। हाल में छठ मनाने के लिए अजय अपनी के साथ घर गया था।
यह भी पढ़ें:- Kaushambi UP: रेप पीड़िता को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, सुलह करने का बना रहे दबाव
पुलिस के अनुसार अजय की पत्नी ने देवर के साथ मिलकर 19 नवंबर की रात अपने पति अजय को गांव के बाहर बांध के किनारे बुलाया था। यहाँ पर दोनों ने अजय को फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। जब अजय की मौत हो गई तो शव को खेत में फेंककर घर गए गए थे। मामले में पुलिस ने अजय के भाई धर्मवीर सहनी, पत्नी अंजली देवी, भाई के दोस्त चंदन सहनी, सौरभ सहनी और गौरी सहनी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी लोगों ने अजय के हत्या की बात कबूल कर लिया है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के चार दिनों के अंदर पूरे मामले का खुलासा हो गया है। देवर-भाभी के अवैध रिश्ते की वजह से भाई ने ही अपने भाई की हत्या की साजिश रची थी। इसमें मृतक की पत्नी भी शामिल थी। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई है। सभी लोगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. फिलहाल, सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। Bihar Crime