Deoria: शुक्रवार की सुबह साढ़े 5 बजे देवरिया के रामजानकी मार्ग पर महाकुम्भ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रही फॉर्चूनर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। घायलों में 55 वर्षीय अनुज तिवारी, 45 वर्षीय सुधीर सिंह, 55 वर्षीय मनोज सिंह और 40 वर्षीय चालक प्रियंक सिंह घायल हो गए। सभी घायल बिहार के गोपालगंज के रहने वाले है।
ये भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कॉलेज जाने को बोलकर प्रेमी के साथ पहंची होटल, पीछे से परिजन पहुंचे
घटना जिले के बरेजी पुल के पहले मोड़ हुई। पर अनियंत्रित होकर पलट गई। फॉर्चूनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार पलटने की आवाज़ सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकला। सूचना मिलते ही बरहज थाना प्रभारी राहुल सिंह और मईल थानाध्यक्ष अमित राय घटनास्थल पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: Deoria News: शलभमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, मारपीट में व्यापारी दिनेश की गई थी जान
सभी घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। मईल थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया सभी श्रद्धालु खतरे से बाहर हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।