AgraAgra

उत्तर प्रदेश के Agra जिले से एक हैवानियत की घटना सामने आई है। होली खेलने निकली एक 15 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह लड़की मंगलौर गुर्जर के जंगल में सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस और परिजनो ने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की अभी कुछ भी बोल नहीं पा रही है। डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पीड़ित के बयान का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़े: FIR on Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, जालंधर में दर्ज हुई FIR

बताया जा रहा है की लड़की Agra के सिकंदरा इलाके की रहने वाली है। नाबालिग के भाई ने बताया कि- गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बहन ने कहा कि वह होली खेलने मौसी के घर जा रही है। मौसी का घर करीब 500 मीटर कि दूरी पर है। जब वह शाम 7 बजे तक घर नहीं लौटी, तो हमने मौसी को फोन किया। मौसी ने बताया कि वह उनके घर नहीं आई है। इसके बाद हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर गांव और इलाके में खोजबीन की। मगर, कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस को सूचना दी।

लडके ने आगे बताया- सुबह करीब 8 बजे उनके गांव का एक दूधवाला उसी रास्ते से जा रहा था। उसने देखा कि सड़क किनारे एक लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी है। उसने उसको देखते ही पहचान लिया। फिर उससे मोबाइल नंबर लेकर हम लोगों को जानकारी दी।

ये भी पढ़े: Kushinagar: दहेज़ के लिए नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट

जानकारी मिलते ही लड़की का भाई मौके पर पहुंचा तो देखा कि बहन कि हालत बहुत ख़राब है वो 2 मिनट तक होश में थी फिर बेहोश हो गई। लड़की के बदन पर कपड़े नहीं थे। उसकी आंख से खून बह रहा था। भाई ने आगे बताया कि उसके शरीर को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म कर नूरी तरह से नोचा घसीटा गया है। घसीटने से उसकी पीठ छील और सिर छील गए थे। शरीर में कई जगह कांटे भी चुभे हुए थे।

इतना ही दरिंदो ने नाबालिग का चेहरा भी नोच दिया था। उसके हाथ और पैर भी तोड़ दिए थे। ऐसा मालूम पड़ता है कि उसे मारा हुआ समझकर जंगल में फेंककर चले गए थे। लड़की रात भर वहां पड़ी रही सुबह जब उसको होश आया तो किसी तरह से सड़क तक पहुंची।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा कांग्रेस का किया संकल्प पत्र जारी, 7 वादे करेंगे पूरे पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी