Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। यहाँ शादी के अगले ही दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन बीएड पर मर्तित पड़ी जबकि दूल्हा पंखे से लटका मिला। रविवार की सुबह जब देखा की बहुत देर तक दोनों नहीं उठे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवा तोड़ दिया और कमरे के अंदर का नज़ारा देख कर सभी के होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें: UP Bijnor: 3 बच्चों की माँ अपने प्रेमी के साथ हुई फरार, वीडियो वायरल कर कही ये बात
आनन-फानन में परिजन दोनों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की ख़बर सुनते ही सपा सांसद अवदेश प्रसाद मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दूल्हे प्रदीप की शादी हुई थी। शनिवार की सुबह दुल्हन विदा होकर घर आई थी। रविवार को रिसेप्शन था। जिसको लेकर खूब तैयारी हल रही थी। बेटे और बहुत के मौत की ख़बर सुनते ही माँ बेसुध हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर है। पुलिस के मुताबिक फोरेंसिक टीम ने सैंपल इकठ्ठा कर लिए हैं। रूम अंदर से बंद था रूम में घुसाने की कोई दूसरी जगह भी है ऐसे में पुलिस इस मामले को ख़ुदकुशी मानकर चल रही है।
ये भी पढ़ें: Maharajganj: शादी से पहले दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन और उसकी माँ हुई बेहोश
आपको बतादें की फ़िलहाल पुलिस इस मामले में तीन एंगल से जाँच कर रही है। पहला एंगल- शादी के सुहागरात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी होगी। फिर खुद ने ख़ुदकुशी कर लिया होगा। दूसरा एंगल- शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने ख़ुदकुशी कर लिया होगा। जो भी हुआ, कमरे में हुआ इससे पहले दोनों ने सेल्फी ले ली। तीसरा एंगल- पुलिस के पहुँचाने से पहले परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया था। ऐसे में पुलिस हत्या के एंगल से भी जाँच कर रही है। हालाँकि इसकी संभावना कम है।