Bharatiya Janata Party ने कई राज्यों में बदले अध्यक्ष, जानिए किस राज्य में किसको किया गया नियुक्तBharatiya Janata Party ने कई राज्यों में बदले अध्यक्ष, जानिए किस राज्य में किसको किया गया नियुक्त

लोकसभा चुनाव से पहले देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी की तैयारी में जुटी Bharatiya Janata Party ने मंगलवार को चार राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले हैं। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान दी गई है।

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया। अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे। एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सुनील जाखड़ बीते साल मई में कांग्रेस थोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। जाखड़ पहली बार 2002 में अबोहर से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2007 और 2012 में, वह अबोहर से फिर से चुनाव जीते। गुरदासपुर में उपचुनाव जीतने के बाद वह संसद बने थे। वह 2012-2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे थे। कांग्रेस आलाकमान से नोटिस मिलने के कुछ दिनों बाद उन्होंने 14 मई 2022 को कांग्रेस छोड़ दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा कांग्रेस का किया संकल्प पत्र जारी, 7 वादे करेंगे पूरे पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी