Mumbai: Samridhi Express Highway पर हुआ भीषण हदसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 मजदूरों की मौत, कई घायलMumbai: Samridhi Express Highway पर हुआ भीषण हदसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 मजदूरों की मौत, कई घायल

मुंबई न्यूज: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे (Samridhi Express Highway) पर सोमवार देर रात भीषण हादसा (Horrific accident) हो गया। शाहपुर (Shahpur) के पास सरलांबे (Sarlambe) में हाईवे (Highway) पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था उसी दौरान एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन (Girder launching machine) गिरने से 17 मजदूरों की मौत (Death) हो गई है। और कई अन्य लोग घायल हो गए।

दरअसल सरलांबे हाईवे पर रात में निर्माण कार्य चल रहा था। करीब 1:30 बजे गर्डर मशीन 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए।

NDRF के असिस्टेंट कमांडर सारंग कुर्वे (Assistant Commander Sarang Kurve) ने बताया कि रेस्क्यू (rescue) का काम सुबह 5:30 बजे से जारी है। दरअसल, गर्डर मशीन का वजन काफी होने से उसे जल्दी से हटाया नहीं जा सका। अब भी कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें:- Haryana के Nuh में हुई हिंसा के बाद तनाव का माहौल, दो दिन के लिए लगाया Curfew, 5 जिलों में धारा 144 लागू

सुबह करीब 7 बजे क्रेन आने के बाद ही रेस्क्यू के काम में तेजी आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहपुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 15 शव भेजे जा चुके हैं।

इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा कि मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यहां पर स्विट्जरलैंड की कंपनी काम कर रही थी। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

दिसंबर 2022 में उद्घाटन के बाद से अब तक समृद्धि एक्सप्रेस वे पर 846 हादसे हुए हैं। इनमें से 105 हादसे जानलेवा थे, जिनमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सभी हादसों को मिलाकर 660 लोग घायल हुए हैं।

इन हादसों में से 87 हादसे गंभीर श्रेणी के थे, जिनमें 232 लोगों को गंभीर चोटें आईं, 215 सामान्य हादसे थे जिनमें 428 लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि 275 हादसे ऐसे थे जिसमें कोई घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:- Auto Driver से परेशान 12वीं कक्षा की छात्रा ने किया Suicide, जानिए क्या है पूरा मामला

यह हाइवे मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है। जो नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे समेत दस जिलों से होकर गुजरता है।

हाइवे का निर्माण कार्य तीन फेज में हो रहा है। दो फेज का काम पूरा हो चुका है। तीसरे फेज का काम ठाणे जिले में चल रहा है। यह हादसा ठाणे के शाहपुर इलाके के सरलांबे में हुआ।

समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम कर रहा है। दिसंबर 2022 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरडी और नागपुर के बीच 520 किलोमीटर लंबे समृद्धि राजमार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया।

इसके बाद परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने किया था। नागपुर से इगतपुरी तालुका के भारवीर गांव तक कुल 600 किलोमीटर की सड़क खोल दी गई है।

फिलहाल समृद्धि हाईवे नागपुर से इगतपुरी तक चल रहा है। समृद्धि राजमार्ग का आखिरी और तीसरा चरण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है। यह सौ किलोमीटर का चरण है।

https://youtu.be/rTj7G8Jmsv8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी बहुत खास है पांडवों से जुड़ी इस शिव मंदिर का इतिहास