Bihar

Bihar के मुंगेर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार को मुंगेर शहर में एक दुल्हन को Bihar Police के एक जवान ने उसकी शादी से कुछ घंटे पहले गोली मार दी। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई, जो वर्तमान में पटना में तैनात Bihar Police का जवान है।

घटना रविवार रात की है जब पीड़िता दुल्हन का मेकअप करने ब्यूटी पार्लर गई थी। दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी अपूर्वा कुमारी (26) की रविवार को शादी होनी थी। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर वर्क्स स्थित शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर में दुल्हन पहुंची, तभी आरोपी अमन कुमार ने दुल्हन पर गोली चला दी। गोली पीछे से बाएं कंधे में लगी और सीने के दाईं ओर से निकल गई।

ये भी पढ़े: Gorakhpur: दुल्हन के भाई ने दूल्हे को गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलिया मनाते पकड़ा, फिर हुआ ये

ब्यूटी पार्लर के स्टाफ ने बताया कि, ”अमन कुमार युवती को लेकर आया था। जब दुल्हन तैयार हो रही थी तो युवक युवती के पीछे खड़ा हो गया। हमें लगा कि वह परिवार का सदस्य है। “

उन्होंने यह भी कहा कि जब दुल्हन तैयार हो रही थी, तो आरोपी ने पीड़ित को पीछे से गोली मार दी, जिसके बाद उसने खुद को गोली मारने की कोशिश की. हालांकि, एक कर्मचारी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

जब दुल्हन तैयार हो रही थी ”इसी बीच आरोपी अमन ने पिस्टल में गोली लोड कर युवती को पीछे से गोली मार दी। इसके बाद अमन ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा. पार्लर के कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की. हालांकि, वह किसी तरह भाग निकला.”

दुल्हन के पिता से घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर राजेश कुमार व पुलिस मौके पर पहुंच गए। एसडीपीओ के मुताबिक, परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त की।

ये भी पढ़े: Gurugram: 15 साल की लड़की का अपहरण कर किया गैंगरेप, एक आरोपी पहचान का है

एसडीपीओ ने कहा, “पुलिस ने ब्यूटी पार्लर के कर्मचारियों से बातचीत की और घटना के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस ने फुटेज में युवक की पहचान की। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।”

अधिकारियों ने बताया कि दुल्हन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन सदर अस्पताल, पीएम सहाय ने बताया कि गोली पीछे से चलाई गई थी और गोली पीड़िता के दाहिने कंधे को पार कर गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता खतरे से बाहर है।

सर्जन ने कहा, “एक गोली दाहिने कंधे से होते हुए बगल की छाती से निकल गई। लड़की की हालत खतरे से बाहर है। सीटी स्कैन किया जा रहा है।”

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से एक पिस्टल, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। उन्होंने ने आगे बताया कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और हर दृष्टिकोण से इसकी जांच कर रही है।

आपको बतादें कि मध्य प्रदेश से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जहाँ मध्य प्रदेश के कांस्टेबल ने अपनी प्रेमिका और उसके पिता गोली मार दी। जिसमे पिता कि मौके पर ही मौत गई जबकि घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रेमी को गोली मारने के बॉस प्रेमी ने खुद को भी…. पढ़िए पूरी ख़बर…

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा कांग्रेस का किया संकल्प पत्र जारी, 7 वादे करेंगे पूरे पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी