Bihar: दिल लगी दिवार से परी क्या चीज़ है। बिहार के सीतामढ़ी से से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक को अपनी भाभी से ही प्यार हो गया। प्यार इस क़दर परवान चढ़ा की दोनों ने सामाजिक मर्यादाओं को तोड़कर के बच्चो की माँ से शादी कर ली है। जब पति को ये खबर मिली तो बवाल मच गया। जब पति ने इसका विरोध किया तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पूरा मामला जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand: लिव इन रिलेशनशिप में हुए तीन बच्चे, अब प्रेमी ने प्रेमिका से किया ब्रेकअप
देवर भाभी के इस हैरान कर देने वाली कारनामे की वजह से गांव के लोग भी नाराज़ है। घटना की जानकारी जब लोगों को हुए तो उनके घर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और पंचायत की पहल पर मामले को रफा-दफा कर दिया गया है। इसके बाद महिला को उसके मायके भेज दिया गया है। इधर देवर से पति बने युवक को भी पुलिस ने छोड़ दिया है। देवर से पति बने युवक ने पुलिस से वादा किया है कि भविष्य में वो ऐसी कोई गलती नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें: UP News: प्रेमिका से मिलने घर गया था युवक, युवती के परिजनों ने देख लिया फिर…
इस मामले में गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पिछले कई महीने से प्रेम-सम्बन्ध चल रहा था। दोनों के चाल-ढाल से लोगों को पहले से शक था लेकिन सम्बन्ध से पति अनजान था। जब पत्नी के अवैध सम्बन्ध के बारे में पति को पता चला तो वो बौखला गया। लोगों का कहना है कि गांव में इस तरह के रिश्ते की अनुमति नहीं दी जा सकती। अगर ऐसा हुआ तो गांव के लड़के-लड़कियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।