BiharBihar

Bihar से शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ एक प्रेमी छुप-छुपकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। प्रेमिका के घर वालों ने उसे पकड़कर शादी करा दी। उसके बाद दूल्हा बना प्रेमी दहेज़ का डिमांड करने लगा। उसको पता था कि दहेज़ लेना अपराध है फिर कह रहा था मैं किसी से नहीं डरता। प्रेमी दहेज़ में बाइक, बर्तन और कैश मांग रहा था। बाद में लड़के को समझाया गया तो शादी के लिए मान गया।

मामला Bihar के सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के भिखारी छपरा गांव का है। यहाँ प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को ग्रामीणों ने एक साथ पकड़ लिया। उसके बाद लड़की के परिजन और गांव वालों ने मिलकर दोनों की शादी करा दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़िए: Delhi Crime: लिव इन पार्टनर पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, महिला ने दम तोड़ा

मिली जानकरी के अनुसार बताया जा रहा है कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासी भारत राम के बेटे कर्ण कुमार का परसा थाना क्षेत्र के भिखारी छपरा निवासी वकील राम की बेटी सोनी कुमारी से पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में कर्ण सोमवार की रात के अँधेरे में सोनी से मिलने पहुंचा था। तभी ग्रामीणों से दोनों को एक साथ देख लिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीण और परिजनों ने मिलकर दोनों की शादी करा दी। दोनों बालिग बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़िए: Aligarh: नए प्रेमी के साथ मिलाकर प्रेमिका ने की पुराने प्रेमी की हत्या

शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन तभी एक और मुसीबत खड़ा हो गया जब लड़का दहेज़ की डिमांड करने लगा। इसके बाद ग्रामीण और परिजनों ने समझाया तो कर्ण शादी के लिए तैयार हो गया। उसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों को के बार फ़ोन किया लेकिन वो शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। शादी के बाद लड़के ने कहा अब क्या कर सकते है। शादी के बाद दोनों लड़के घर चले गए है।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे