Bihar के दरभंगा जिले से एक विधवा महिला के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। जहाँ कुछ दबंगों ने एक महिला को नग्न करके पिटाई की। जानकारी के अनुसार महिला के पति की दो साल पहले ही मौत हो गई थी। भरण-पोषण करने के लिए महिला मजदूरी करती थी।
दरअसल, जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के अकबरपुर बेक पंचायत में खेत में काम करने गई विधवा महिला को दबंगों ने निर्वस्त्र करके पीटा। महिला के पति का दो साल पहले ही मौत हो गई है और महिला मजदूरी आकरके अपना भरण-पोषण करती है। इसी दौरान महिला खेत में मजदूरी करने गई थी वहां कुछ दबंगों ने गली देना शुरू कर दिया। गाली देने का विरोश करने पर दबंगों ने विधवा महिला को नग्न करके पिटाई कर दी।
ये भी पढ़े: Deoria News: बंदी को पानी की जगह पीला रहा था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसकी सूचना मिलाने के बाद मौके पर पहुंची और घायल महिला को बिरौल सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज करने के बाद पुलिस ने महिला को घर पहुँचाया। उसके बाद आज फिर महिला को दबंगों ने बुरी तरह पीटा।
इस मामले में पुलिस को सूचना मिलते ही 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल महिला को बिरौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद डरी-सहमी महिला अपने गांव को छोड़कर किसी रिश्तेदार के यहां चली गई है।
महिला ने कहा यदि मैं दोबारा गांव जाउंगी तो मेरे साथ फिर से मारपीट की जाएगी। पीड़ित महिला ने बिरौल थाने में आवेदन देकर केला मुखिया, सुनील मुखिया, रमन मुखिया के खिलाफ शिकायत की है।
मिली जानकरी मुताबिक पीड़ित महिला के कुल पांच बच्चे हैं। जिनमे दो बेटे और तीन बेटियां है। दो बड़ी बेटियों की शादी हो गई है जबकि दोनों बेटे दूसरे राज्य में कमाने के लिए गए हैं।
इस संबंध में बिरौल पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी।
