Site icon Sachchai Bharat Ki

Crime News: अवैध सम्बन्ध के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, भाई पर भी किया फायर

Crime News: अवैध सम्बन्ध के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, भाई पर भी किया फायर

Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के समय महिला के एटीएम के अंदर मौजूद थी। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि महिला के पति पर ही लगा है। पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी पति ने घर जाकर अपने भाई पर भी फायरिंग कर दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी पति का नाम जीशान, उसकी मृतक पत्नी का नाम जफर परवीन और भाई का नाम रिहान सिद्दीक़ी है।

यह भी पढ़ें:- UP Crime: गर्भवती महिला का शव लगभग 12 टुकड़ों में मिला, इलाके मचा में हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार जीशान को शक था कि उसकी पत्नी जफर परवीन का भाई रिहान सिद्दीक़ी से अवैध सम्बन्ध था। इसी शक के चक्कर में जीशान ने पहले पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा फिर घर जाकर भाई पर फायरिंग झोक दी जिससे भाई रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़िलहाल आरोपी मौके से फरार ह। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।

पूरी घटना सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र रायवाला का है। बुधवार को HDFC बैंक के एटीएम में जीशान ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद जीशान अपने भाई रिहान के घर पहुंचकर उस पर फायरिंग कर दी। रिहान को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक जफ़र परवीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची। शुरुआती जांच के आधार पर बताया गया कि अवैध संबंध के शक में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- UP Crime: 50 वर्षीय व्यक्ति ने 1 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जफर परवीन कि मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतका पति जीशान से विवाद के बाद कुछ दिनों से अपने मायके रह रही थी। आरोपी पति ने पत्नी के सिर में गोली मारी थी और घर जाकर भाई पर गोली चलाई थी जिससे वो घायल हो गया। घायल रिहान का अस्पताल में इलाज चल रहा है उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामले में एडिशनल एसपी (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और उसके छोटे भाई के बीच संबंध हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है. Crime News

Exit mobile version