यूपी के देवरिया जिले के भाटपाररानी (Bhatpar Rani) थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भाटपाररानी रेलवे परिसर में स्थित ढाबा में दिल्ली से आई एक लड़की के साथ 2 मनबढ़ युवको ने दुष्कर्म किया। भाटपाररानी पुलिस ने युवती को अर्धबेहोशी की हालत में भाटपारानी सीएचसी में प्राथमिक उपचार बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिलाधिकारी जीतेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने अस्पताल जाकर पीड़िता का हलचल लिया और प्रधानाचार्य को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़िए: Bareilly/UP: बरेली में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली
ये है पूरा मामला
दरअसल, बिहार के पश्चिम चम्पारण (बेतिया) जिले के रहने वाली लड़की का परिवार दिल्ली के मयूर बिहार कॉलोनी में रहता है। लड़की अपने पुरुष मित्र के साथ दिल्ली से बिहार जा रही थी। पुरुष साथी के साथ अनबन होने की वजह से रविवार की रात युवती भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर उतर गई। ज्यादा रात होने की वजह से रात को ठहरने की भटक रही थी। तभी भाटपार रानी क्षेत्र के बेलपार का दीपक और बड़कागांव का रोहित मिल गए।
दोनों ने युवती को रेलवे परिसर के ढाबे में ठहरने के लिए भेज दिया। रात मौका पाकर दोनों युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी का शिकार युवती बेहोश हो गई तो आरोपितों ने उठाकर भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के बेंच पर सुला दिया। खून से लथपथ युवती बेंच पड़ी थी, ज्यादा खून रिसने से लड़की कपड़ा भीग गया था। किसी ने उसे सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
ये भी पढ़िए: Salempur: चोरों ने 7 लाख के जेवर सहित 74 हजार नकदी उड़ाए
मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवती को सीएचसी ले गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की हालत में सुधार हुआ है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।