Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना एक दर्नाक हादसा हो गया। यहाँ ईट-भट्ठे की दिवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायल मजदूरों को तुरंत देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। ये घटना ईट धुलाई के दौरान हुआ।
दरअसल, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में MMT ईट भट्ठा है। रोज की तरह यहाँ मजदुर काम कर रहे थे। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बजुर काम रहे थे तभी ईट-भट्ठे की दीवाल उनपर गिर गई। इसमें दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 29 वर्षीय छोटू कुमार छतीसगढ़ के बलौदा बाजार जिला के कतगोल थाना क्षेत्र के लबन गांव का रहने वाला था जबकि 37 वर्षीय हरीराम छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचफेडी थाना के भीलोनी गांव के रहने वाले थे।
ये भी पढ़े: Salempur थाने में तैनात 3 सिपाहियों का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
सभी घायल मजदुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले है। सीमा, सरोजनी, जमोत्री समेत कुल 7 लोग घायल हुए है। मजदूरों पर दिवार गिरने से 3 महिलाओं का पैर फ्रैक्चर हो गया है जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है। ये हादसा होने के बाद मौके पर JCB से मजदूरों को निकला गया। घायलों को इलाज के लिए महर्षि बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृत मजदूरों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घायलों का इलाज चल रहा है। शासन के निर्देशों के अनुरूप मृतकों और घायलों को मुआवजा दिया जाएगा। (Deoria News)