Disadvantages of Tea

Disadvantages of Tea: आज के समय में चाय हम सभी के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। हम जहाँ भी जाते है, हमें एक कप चाय जरूर चाहिए होता है। कुछ लोगों के लिए चाय एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं है। अगर बिस्तर से उठते समय एक कप चाय मिल जाए तो पूरा दिन अच्छे से गुजरता है। हम कहीं सफर पर जाते है तो चाय की तलाश शुरू कर देते हैं। खास तौर पर ऑफिस में कम से ब्रेक लेने के लिए चाय सबसे अच्छा बहाना होता है।

जिस चाय को हम बड़े ही चाव से चुस्की लेते हुए पीते है क्या वाकई हमारे सेहत के लिए अच्छा है? अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के इसपर रिसर्च की। स्टडी में बताया गया कि दूध वाली चाय के हर कप में 40 मिलीग्राम कैफीन होता है।

ये भी पढ़े: Home remedy for Fat: दालचीनी और शहद के सेवन से कम हो सकता है मोटापा, जानें उपाय

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताएँगे की चाय पीने से आपको कौन-कौन सी बीमारी हो सकती है। साथ ही यह भी बताएँगे की खली पेट चाय पीना कैसे जहर में बदल जाता है।

एसिडिटी: चाय में कैफीन होता है, जिसकी वजह से पेट में गैस बनती है। पेट फूलने की प्रॉब्लम होती है। इससे आंतें भी खराब हो सकती हैं। कुछ भी पचाना मुश्किल हो जाता है।

हड्डियों को नुकसान: चाय में कैफीन और निकोटीन दोनों होते हैं। यह हमारे शरीर से कैल्शियम को बाहर निकाल देते हैं। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और कम उम्र में ही जोड़ों का दर्द हो सकता है।

डिहाइड्रेशन: दूध वाली चाय में मौजूद कैफीन शरीर के पानी को सोख लेती है। इस वजह से पानी की कमी शरीर में होने लगती है।

ब्लड प्रेशर: खूब दूध वाली चाय ज्यादा पीने से कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट बढ़ता है, जिससे आर्टरी सिकुड़ जाती है और ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ सकता है।

नींद कम आना: कैफीन की वजह से नींद पूरी नहीं होती। इससे स्ट्रेस, बेचैनी और चिड़चिड़ापन जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

अल्सर: बता दें कि चाय से अल्सर होने का रिस्क रहता है। पेट की अंदरुनी सतह में जख्म होने की पॉसिबिलिटी बढ़ जाती है।

मुंहासे: चाय की आदत हार्मोन का बैलेंस गड़बड़ कर देती है। इससे एक्ने यानी मुंहासे और पिंपल जैसी समस्या होने लगती हैं।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे