ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में आज सुबह यानी गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। बताया जा रहा है कि, यहां 18 मिनट के अंदर दो बार धरती हिल गई। पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई। वहीं, दूसरी बार भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर मापी गई।जानकारी के मुताबिक, सुबह छह बजकर सात मिनट और छह बजकर 25 मिनट पर भूंकप के झटके महसूस किया गए। पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किलोमीटर और दूसरे का 150 किलोमीटर गहराई में था। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।

लगातार जा रही है जाने
भूकंप से लगातार लोगों की जाने जा रही है। हो रही झटकों को देखते हुए काफी लोगों की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है।इससे पहले 21 फरवरी को तुर्किये में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी हताय प्रांत में सोमवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अंताक्या शहर था। तुर्किये के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू (Suleyman Soylu) ने बताया कि ताजा भूकंप में छह लोगों की मौत हुई है और 294 घायल हुए हैं।

ये भी पढ़िए: Ajab Gazab: 37 वर्षीया मां को सौतेले बेटे से हुआ प्यार, शादी के लिए पति को छोड़ा

तुर्किये और पड़ोसी सीरिया में छह फरवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। मरने वालों की संख्या 41,000 से ज्यादा हो गई है।

ये भी पढ़िए: Viral Video: लड़ाई कर रहे थे पति-पत्नी, हुआ ऐसा हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे