Punjab Police, FIR, FIR on Gurmeet Ram Rahim, Jalandhar, Punjab, Guru Ravidas, Dera Sach Sauda,


FIR on Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर की मुश्किलें खत्म लेने का नाम नही ले रही है। आ रहा जानकारी के मुताबिक राम रहीम पर एक और एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। बताया जा रहा है, राम रहीम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप हैं। मामला जालंधर के पतारा थाने में दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, राम रहीम पर गुरु रविदास और कबीर दास महाराज पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर आरोप लगाया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 295ए के तहत रविदास टाइगर फोर्स के प्रधान जस्सी तल्हण की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़े: Kushinagar: दहेज़ के लिए नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट

पैरोल पर बाहर आया है राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 जनवरी को हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि भारी सुरक्षा के बीच उन्हें उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बनवारा आश्रम ले जाया गया था। दरअसल, राम रहीम ने पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती के लिए पैरोल मिली थी। 25 जनवरी को सतनाम सिंह की जंयती मनाई जाती है। उसी में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल देने के लिए आवेदन पहले दिया गया था।

वही, पिछले साल भी राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, 21 दिन की फर्लो और एक महीने की नियमित पैरोल दी गई थी। बता दें, गुरमीत राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं।

ये भी पढ़े: Health News: क्या आप अभी तक ऑर्गेनिक और सामान्य साबुन में कंफ्यूज है, जानिए इनमें अन्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा कांग्रेस का किया संकल्प पत्र जारी, 7 वादे करेंगे पूरे पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी