Gorakhpur Fake Case

Gorakhpur Fake Case: गोरखपुर के कैंपियरगंज गांव में एक महिला के खिलाफ फर्जी दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें महिला पर आरोप लगाया गया है कि अब तक वह चार लोगों पर फर्जी केस दर्ज करके हजारों रुपए की वसूली की है। बता दें कि महिला के पति गांव से बाहर काम करते हैं, और उनके अलग रहने के कारण महिला अकेली में रहती हैं। वह सास-ससुर से अलग होकर अकेले ही रहती है।

क्या है मामला, कैसे वसूलती थी महिला पैसे

महिला एक बार फिर थाने पहुंचकर अन्य युवक के खिलाफ तहरीर की। जानकारी होने पर थानेदार ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। SP नार्थ ने पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच का निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि अगर महिला दोषी मिलती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

मामले के अनुसार, महिला गांव में जाकर अन्य व्यक्तियों से मिलकर उन्हें धोखाधड़ी के तहत धन वसूलती थी। उसने एक व्यक्ति को बताया कि उसके पति ने उसके खाते में पांच हजार रुपये भेजे हैं और उसे रुपए दे दो। जब व्यक्ति ने अपने खाते की स्थिति चेक की तो पता चला कि कोई भी राशि उसके खाते में नहीं आई थी। इसलिए वह रुपये नहीं दे सकते। इसके बाद महिला ने अगले दिन थाने जाकर उस व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगा दिया।

यह भी पढ़ें:  Gorakhpur Crime : जिस पत्नी का अंतिम संस्कार किया वो 600 किलोमीटर दूर जिन्दा मिली, मोबाइल से खुली पोल

ऐसे करती है वसूली

दुष्कर्म मामले में महिला पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव बनती थी। जब पुलिस व्यक्ति को फोन कर थाने बुलाती है, तो व्यक्ति डर जाता है और मामले में समझौता करने के लिए कहता है। मौका देखकर महिला उससे वसूली कर लेती और थाने में कार्रवाई न करने का प्रार्थना पत्र दे आती है।

पहले भी लगाया चुना

बता दें कि महिला पहले भी ऐसा कर चुकी है। महिला ने गांव के चार लोगों से इसी तरह की वसूली की है, जिसके परिणामस्वरूप उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का निर्देश दिया है और अगर महिला के खिलाफ सबूत मिलते हैं तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

SP नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने कार्रवाई न करने का प्रार्थना पत्र दिया है। थाने से पता चला कि गांव के कई लोगों ने उसके घरवालों के साथ शपथ पत्र देकर उसकी करतूत बताई है। आरोपों की जांच का निर्देश दिया गया है। अगर महिला गलत पाई गई तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur Crime: जंगल में ले जाकर कपल को लूटा और हवस का शिकार बनाया, हुई ‘डायना’ की गिरफ्तारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी बहुत खास है पांडवों से जुड़ी इस शिव मंदिर का इतिहास