Haryana News, Gurugram, Rohtak, Sonipat, charkhi dadri

Haryana News: गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आकोश देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुग्राम की खेड़की दौला टोल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाम किया। ये विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के कारण किया गया है। बता दें कि टोल पर जाम लगने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में हो रही विरोध प्रदर्शन में काफी तादा में कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। गौरतलब है कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आया है।

पार्षद के घर हुआ प्रदर्शन

वहीं, गुरूग्राम के नगर निगम वार्ड 19 के पार्षद अश्विनी शर्मा के घर के बाहर भी प्रदर्शन हुआ। पार्षद के घर के बहार पुत्रवधू के परिवार वालों ने रात में ताला तोड़ घर के अंदर गुस्से से घुस आये। बताया जा रहा कि ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि पार्षद के परिवारजनों से कहासुनी हो रही है। दरअसल, पार्षद के परिवार का पुत्रवधू के साथ विवाद चल रहा है। बीती रात पार्षद के घर नही था, जिसका फायदा उठाया गया और ताला तोड़कर घर पर कब्जा किया।

पार्षद अश्विनी शर्मा के घर के बाहर पार्षद की पुत्रवधू के परिजनों ने टेंट लगाया और धरने पर बैठ गये। पुत्रवधू अदालत के आदेशों का हवाला देकर घर मे रात के समय ताला तोड़ के रहने लगी। बता दें कि, ये मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट के ऑर्डर के बाद पार्षद की पुत्रवधु अपने परिजनों के साथ घर पहुंची थी।

ये भी पढ़े: Rahul Gandhi: सजा और सदस्यता जाने पर बोले राहुल, कुछ भी हो जाए मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा

रोहतक से खबर

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जिला लोकसम्पर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की। अध्यक्षता करते हुए एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई कर रहे है। इस बैठक का आयोजन स्थानीय जिला विकास भवन के सभागार में किया जा रहा है। इस बैठक के एजेंडे में कुल 21 शिकायतें शामिल की गई है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठक में एजेंडे में शामिल सभी शिकायतों की सुनवाई की। साथ हीं, इन शिकायतों के निपटारे के बारें में भी सोचा। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

ये भी पढ़े: Meerut Murder Case: अपने ही मासूम बच्चों को मारकर, तंत्र-मंत्र पाने को हुई अतुर

चरखी दादरी से खबर

JJP नेता और INLD के पूर्व जिलाध्यक्ष पर सज्जन बलाली पर हमला हुआ है। हमले में घायल JJP नेता दादरी के सिविल अस्पताल में एडमिट कराये गये है। बता दें कि सज्जन बलाली वर्ष 2000 से 2007 तक इनेलो के भिवानी जिलाध्यक्ष रह चुके है।
अस्पताल में भर्ती जजपा नेता ने कई आरोप लगाए है। साथ ही पुलिस में इस मामले की शिकायत भी की है। दरअसल, जजपा नेता ने आरोप भाई महाबीर फौगाट और भतीजी भाजपा नेत्री बबीता फौगाट पर साजिश के तहत हमला करवाने का आरोप लगाया है।

सोनीपत से कुट्टू का आटा का मामला

सोनीपत पिछले पहले कई लोगों को खासा बीमार हुई थी। नवरात्रि के पहले ही दिन लगभग 300 व्यक्ति सोनीपत में एक साथ बीमार हुए थे। जानकारी के मुताबिक, कुट्टू का आटा खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राजेश कश्यप सोनीपत के गांव अहमदपुर का रहने वाला था। मृतक राजेश कश्यप के परिजनों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी नवरात्रों में राजेश ने नवरात्रों के व्रत रखे थे। जिसमें उसने कुट्टू के आटे का बना खाना खाया था शनिवार प्रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। और उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर अस्पताल ने सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया परंतु राजेश ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े: Bheed’s Box office collection: थिएटर्स में लोगों की भीड़,’Bheed’ देखने के लिए बेताब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे