Haryana News: आने वाले महिने में जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया ग्रुप द्वारा एफएसआईए वार्ड 2023 का आयोजन किया जा। इस दौरान प्रियंका सौरभ को सर्वश्रेष्ठ लेखिका के क्षेत्र में ‘द रियल सुपर वुमन अवार्ड’ मिलेगा। फॉरएवर स्टार्स इंडिया समूह के संस्थापक राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रियंका सौरभ द्वारा किए गए सराहनीय कार्य और प्रयासों के लिए प्रियंका सौरभ को सर्वश्रेष्ठ लेखिका के रूप में सम्मानित किया गया है। और इस अवार्ड शो को एफएसआईए ओटीटी पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, एफएसआईए ऐप इस अवार्ड शो के लिए बनाया गया एक कस्टमाइज्ड ऑनलाइन ऐप है जिसकी कई अनूठी विशेषताएं और एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल है जो दुनिया भर के लोगों को इवेंट को लाइव देखने में सक्षम करेगा। इसके शीर्ष पर, आप गूगल और यूट्यूब पर सभी पुरस्कार विजेताओं की रैंकिंग भी देख सकेंगे।
ये भी पढ़े: Special Story: ऑनलाइन शॉपिंग में सामान रिटर्न न हो तो INGRAM पर करें शिकायत
हिसार के गांव आर्यनगर की बेटी 30 वर्षीय युवा लेखिका ‘प्रियंका सौरभ’ इस समय नारी सशक्तिकरण की मिसाल हैं और नारी जगत के लिए अपनी कलम से आवाज बुलंद कर रही हैं। कविता के अलावा वे अपने संपादकीय लेखों के माध्यम से प्रतिदिन विभिन्न भाषाओं में लेखन कार्य कर रही हैं। उनकी तीन पुस्तकें हाल ही में प्रकाशित हुई हैं।
इनमें सामाजिक और राजनीतिक जीवन के कड़वे सच को व्यक्त करने वाली कविता ‘दीमक लगे गुलाब’ और आधुनिक नारी की समस्याओं से जूझती ‘निर्भयाएं’ शामिल हैं। इन दो किताबों के अलावा हर क्षेत्र में महिलाओं की प्रगति पर आधारित किताब ‘द फीयरलेस’ अंग्रेजी में शामिल है। प्रियंका सौरभ विश्व की अग्रणी युवा महिला लेखिका हैं, जो हिंदी और अंग्रेजी के 10,000 से अधिक समाचार पत्रों के लिए दैनिक संपादकीय लिख रही हैं।
ये भी पढ़े: Haryana News: बेमौसम बारिश का असर हरियाणा में दिखा, बोले सांसद दीपेंद्र हुड्डा