Chandrayaan 3 Launch: ISRO ने लॉन्च किया चंद्रयान-3Chandrayaan 3 Launch: ISRO ने लॉन्च किया चंद्रयान-3

Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (14 जुलाई) की दोपहर को 2 बजकर 35 मिनट पर तीसरे चंद्रयान मिशन को लॉन्च कर दिया। इस पर इसरो चीफ प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ एलवीएम-3एम4 रॉकेट ने चंद्रयान 3 को सटीक कक्षा में स्थापित किया।

भारत का तीसरा मून मिशन करीब 40 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी। ‘चंद्र मिशन’ साल 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का फॉलोअप मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का है।

‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर ‘विक्रम’ पथ विचलन के चलते ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल नहीं हुआ था। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा।

चंद्रयान 3 के लॉन्च होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने खुशी जताई। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च का वीडियो शेयर करते हुए जय हिंद कहा।

यह भी पढ़ें:- आपके PNB Accounts से कट गए 295 रुपये? जानिए Punjab National Bank ने आपके सेविंग अकाउंट से क्यों काटे पैसे?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, क्या बोलीं?

प्रेसिडेंट मुर्म ने कहा कि भारत ने सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 लॉन्च कर दिया है। इसके लिए इसरो की टीम को बधाई है। यह अंतरिक्ष विज्ञान और टेक्नोलॉजी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लूनर मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

पीएम मोदी क्या बोले?

पीएम मोदी ने कहा, ”चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!”

मनसुख मंडाविया क्या बोले?

मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि गौरव के क्षण। बधाई हो भारत! चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए इसरो की टीम को बधाई। ये स्पेशल पल हमेशा हमें याद रहेगा। इस पर हर भारतीय को गर्व हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?

खरगे ने ट्वीट किया, ”वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और चंद्रयान मिशन के सफल प्रक्षेपण में शामिल सभी लोगों की जबरदस्त प्रतिभा, समर्पण, कौशल और कड़ी मेहनत को धन्यवाद। हमें आप पर गर्व है।” कांग्रेस पार्टी की ओर से हम इसरो की टीम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।”

चंद्रयान 3 पर जेपी नड्डा क्या बोले?

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ऐतिहासिक चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर इसरो को बधाई। ये दुनिया के सामने भारत की तकनीकी क्षमता को दिखाएगा। लूनर सतह के बारे में हमारी समझ का विस्तार करेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा और दृढ़ता का प्रमाण है, जो भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को लगातार नई ऊंचाइयां दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा कांग्रेस का किया संकल्प पत्र जारी, 7 वादे करेंगे पूरे पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी