Jharkhand Politics

Jharkhand Politics: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर नया मोड़ लिया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्य मंत्री बनने जा रहे है। बता दें कि 31 जनवरी को हेमंत ने झारखंड की सत्ता चंपाई सोरेन के हाथ सौंपी थी, लेकिन अब पांच महीने बाद हेमंत सोरेन ने एक बार फिर सत्ता अपने हाथ में लेने का फैसला किया। लेकिन आखिर इस सत्ता के पीछे बदलाव का कारण क्या है? चंपाई सोरेन कैसे सत्ता के हेरफेर के लिए तैयार हुए? आखिर इस बदलाव से झारखंड की राजनीति पर कितना असर पड़ेगा?

चंपाई की दावेदारी में आखिर क्यों आया बदलाव

दरअसर, माना जा रहा था कि चंपाई सोरेन की राजनीति धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही थी। इसके कई कारण है, जिनमें से एक विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक कई योजना और रोजगार का वादा था। इतना ही नहीं, दूसरे मुख्यमंत्रियों की तुलना में चंपाई से मिलना आसान था। वह अपने आसपास ऐसे लोगों की मजबूत सर्किल नहीं रख रहे थे जो सीधे सीएम तक पहुंचने से पहले ही रोक देता है। चंपाई सोरेन ने कम समय में कई बड़ी योजनाओं का ऐलान कर दिया था। इन्हीं के कारण गठबंधन के कई नेताओं को डर था कि चंपाई लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह गए तो सीएम पद का एक नया दावेदार खड़ा हो सकता है। यहीं कारण है कि गठबंधन के नेताओं ने नेतृत्व में परिवर्तन का बड़ा फैसला लिया।

बैठक में क्या निकलकर आई बात

पार्टी के सूत्र के मुताबिक कहा जा रहा है कि, “राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है। यह बैठक महत्वपूर्ण है। राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टियों के विधायक यहां 11 बजे इकट्ठा हुए। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को रद्द किया गया।” दरअसल, बुधवार को सीएम चंपई सोरेन राज्य के 1500 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने वाले थे। वहीं, इस बैठक से यह बात भी सामने आई कि इस साल के आखिर में होने वाले चुनाव को लेकर तैयार की गई रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है

बता दें कि झारखंड में अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव की चर्चा है। विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम यह संदेश देना चाहती थी कि हेमंत ही राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। पार्टी में गठबंधन के नेताओं से भी अगले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए सीएम का चेहरा कौन होगा? यह सवाल लगातार उठने लगे थे, जिसके बाद हेमंत की वापसी आम है।

कब-कैसे लिए थी चंपाई ने सत्ता

मंगलवार को भी चंपई सोरेन के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। उन्होंने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद दो फरवरी को झारखंड के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। हालांकि चर्चा थी कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। लेकिन पार्टी के अंदर कई वरिष्ठ नेताओं का विरोध के बाद चंपाई सोरेन का नाम सामने आया। उधर, हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया और चंपाई सोरेन को राज्य की कमान सौंप दी गई।

अब कौन-सी मिलेगी जिम्मेदारी

चर्चा है कि चंपाई को जेएमएम कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। राजनीतिक एक्सपर्ट माना हैं कि चंपाई राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं ऐसे में उन्हें दोबारा कैबिनेट में लाना आसान नहीं होगा। हालांकि, राज्य में कैबिनेट विस्तार का मामला अब भी लटका है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand में बारिश का यलो अलर्ट, घर ढ़हने से 3 बच्चे घायल

हेमंत सोरेन के साथ कब-कब क्या हुआ

तारीखक्या हुआ
8 अगस्त, 2023ईडी ने झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटला मामले में समन भेजा।
14 अगस्त, 2023हेमंत सोरेन ने समन को राजनीति से प्रेरित बताया, पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए।
11 दिसंबर, 2023ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया।
16 जनवरी, 2024ईडी ने आठवां समन जारी किया, सोरेन ने घोषणा की कि वह 20 जनवरी को अपना बयान दर्ज करवाएंगे।
20 जनवरी, 2024ईडी ने पहली बार सोरेन का बयान दर्ज किया, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिकॉर्ड किया गया।
23 जनवरी, 2024ईडी ने फिर से समन जारी किया और सोरेन से 27 से 30 जनवरी के बीच किसी दिन पूछताछ के लिए मौजूद रहने को कहा।
26 जनवरी, 2024सोरेन ने ईडी को बताया कि वह जल्द समन का जवाब देगा।
29 जनवरी, 2024हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर छापा हुआ।
30 जनवरी, 2024सीएम आवास में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने एक समर्थन पत्र के हस्ताक्षर करवाए।
31 जनवरी, 2024हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया।
4 फरवरी, 2024हेमंत ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
28 फरवरी, 2024सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
15 अप्रैल, 2024ईडी कोर्ट में हेमंत ने जमानत याचिका दायर की।
24 अप्रैल, 2024सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की।
3 मई, 2024हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को सही बताया, याचिका खारिज की।
13 मई, 2024ईडी कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज की।
28 जून, 2024हाईकोर्ट ने हेमंत को जमानत प्रदान की।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren को मिली जमानत, हाईकोर्ट बोला- पूर्व सीएम के खिलाफ सबूत नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी बहुत खास है पांडवों से जुड़ी इस शिव मंदिर का इतिहास