Jharkhand, Jharkhand news, Reward on Naxalites, 75 Naxalites absconding, Naxalites
Jharkhand: झारखंड लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ रहा है। ये बात जगजाहिर है। कई सरकारें आई और गई लेकिन नक्सलियों को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सका। हाल ही में झारखंड सरकार ने 75 नक्सलियों पर ईनाम का ऐलान किया है। ये वो 75 नक्सली है जिनकी तलाश सुरक्षा बल लंबे समय से कर रही थी। बता दें कि झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी, पीएलएफआई, टीपीसी, जेजेएमपी के शीर्ष 75 फरार उग्रवादियों के खिलाफ सरकार ने नये सिरे से ईनाम का ऐलान किया गाया है।
इन 75 नक्सलियों पर 10 लाख से लेकर 1 करोड़ तक के ईनाम राशि का ऐलान किया गाया है। जिनमें से 1 करोड़ वाले नक्सली की बात करें तो ये भाकपा के तीन माओवादियों पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, सेंट्रल कमिटी मेंबर असीम मंडल उर्फ तिमिर व पतिराम मांझी उर्फ अनल दा है। इनामी उग्रवादियों की सूची में पीएलएफआई के जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप का भी नाम शामिल है। गृह विभाग ने तिलकेश्वर पर 10 लाख का इनाम घोषित कर दिया है। इसी साल जनवरी में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। वर्तमान में वह जेल में बंद है।
ये भी पढ़े: Russia-America हुए आमने-सामने, लड़ाकू विमान को लेकर हुई बातची
25 लाख से 10 लाख वाले ईनामी नक्सली
पीएलएफआई सुप्रीमो समेत छह सैक कमांडरों पर 25 लाख का इनाम घोषित किया गया है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पर अब 25 लाख का इनाम है। माओवादियों के सैक कमांडर करमचंद हांसदा उर्फ चमन, लालचंद्र हेंब्रम उर्फ अनमोल दा, रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस उरांव, अजय महतो उर्फ टाइगर पर 25 लाख का इनाम है। वही, 15 लाख ईनामी नक्सलियों में माओवादी कुंबा मुर्मू उर्फ मोछू, संजय महतो उर्फ वासुदेव, सर्वजीत यादव उर्फ नवीन और छोटू खेरवार समेत कई शामिल है।
10 लाख का बात करें तो इसमें टीपीसी के शशिकांत उर्फ आरिफ जी, माओवादी जोनल कमेटी सदस्य रामदयाल महतो, मृत्युंजय जी, मुनेश्वर गंझू, अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया जी, जेजेएमपी के पप्पू लोहरा, माओवादी मनोहर गंझू, और नीरज सिंह खेरवार समेत कई नक्सली शामिल है।
ये भी पढ़े: Delhi: दिल्ली सरकार का फैलास, पुरानी एक्साइज पॉलिसी 6 महीने लागू
