Kiwi Benefits

Kiwi Benefits: कीवी (Kiwi) एक ऐसा फल है जो विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, पोटेशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, खासकर गर्मियों में जब शरीर को डिहाइड्रेशन का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। कीवी का सेवन करने से पानी की कमी से तो बचा ही जा सकता है, साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आइए जानते हैं, गर्मियों में कीवी का सेवन करने से होने वाले ये प्रमुख फायदों के बारे में।

वजन कम करने में सहायक

कीवी में कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा, जिससे यह वजन कम करने में भी मददगार साबित होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कीवी का सेवन त्वचा को भी चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और सी त्वचा की सेहत को निखारते हैं।

प्लेटलेट्स भी बढ़ाता है

कीवी खाने से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है। यह खासकर डेंगू जैसी बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं।

kiwi

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

कीवी का नियमित सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे शरीर बदलते मौसम और भीषण गर्मी में भी हाइड्रेटेड रहता है। कीवी में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं, जिससे आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।

कब्ज दूर करता है कीवी

कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, बदहजमी और एसिडिटी की समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। गर्मियों में कीवी का सेवन पाचन को दुरुस्त रखता है।

ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल

कीवी हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से दिल, किडनी और मांसपेशियों की सेहत भी बेहतर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कीवी का सेवन आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से कीवी खाने से बढ़ती उम्र के साथ चश्मे का नंबर बढ़ने की संभावना कम होती है।

कीवी एक ऐसा फल है जो न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं और अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बना सकते हैं।

Fruits in Morning: इन फलों को सुबह खाने से फायदे की जगह हो सकते है नुकसान, जानें स्वास्थ्य संबंधी सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा कांग्रेस का किया संकल्प पत्र जारी, 7 वादे करेंगे पूरे पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी