उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक युवक ने Dream11 पर 70 लाख रुपये जीता हैं। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अरविन्द रातो रात लखपति बन गया। इतना बड़ा रकम जितने के बाद अरविन्द के परिवार में ख़ुशी का माहौल हैं। Dream11 रुपये जितने के बाद शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी अरविन्द के गांव पहुंचकर बधाई दी।
ये भी पढ़िए: Deoria से लापता युवती बिहार में प्रेमी के साथ मिली
भाटपाररानी के रघुनाथपुर निवासी सत्यनारायण कुशवाहा के बेटे अरविन्द कुशवाहा ने मीडिया से बताया कि पिछले तीन साल से अरविन्द Dream11 पर टीम बनाकर गेम खेलने का काम करते थे। समय-समय पर वह कुछ पैसे भी जीता करते थे। शुक्रवार को INS vs NZ मैच में किस्मत ने अरविन्द का साथ दिया और गेम नंबर 1 हासिल कर 70 लाख रुपये जीत लिया। अरविन्द कुशवाहा ने बताया कि Dream 11 के वॉलेट में 70 लाख रुपये आ गए।
ये भी पढ़िए: Viral Photo: 70 वर्षीया ससुर को 28 वर्षीया पुत्रबधू पर आया दिल
प्राइवेट नौकरी से 70 लाख रुपये तक का सफर
आपको जानकर हैरानी होगी की अरविन्द कुशवाहा सिर्फ बारहवीं तक पढ़े हैं। अरविन्द दुबई के एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी पत्नी उर्मिला देवी अपने 8 साल के बेटे अनूप व तीन साल की बेटी आराध्य के साथ घर पर रहती हैं। अरविन्द करीब एक साल पहले दुबई से घर आ गया। तभी से वह गांव पर ही हैं। खाली रहने पर अरविन्द अक्सर मोबाइल पर गेम खेला करता था। पिछले कुछ दिनों से
अरविन्द को Dream11 पर टीम बनाने की लत लग गई थी। इस दौरान वह के बार जीता और हरा भी। शुक्रवार की रात अरविन्द के लिए लकी साबित हुई और उसने 70 लाख रूपए जीत लिए।