Salempur: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में अजीब मोड़ आ गया। यहाँ दूल्हे के प्रेमिका की एक कॉल ने शादी रुकवा दी।
यहाँ एक गांव व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी भाटपार रानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से तय की थी। रविवार को बारात आना था। दूल्हा-दुल्हन के घरों में शादी तैयारियां जोरों से चल रही थी। रिश्तेदार भी पहुँच चुके थे। लेकिन इसी बीच शादी में ऐसा मोड़ आया कि दोनों के परिवार सदमे आ गए।
ये भी पढ़ें: Jaunpur: पति ने दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया
शनिवार कि शाम को मटकोड़ की रश्म होनी थी। इसी दौरान दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन को फ़ोन किया और दुल्हन को दूल्हे के साथ अपने प्रेम सम्बन्ध के बारे में बताया। उसके बाद दुल्हन ने सारी बात अपने परिजनों को बताई।
दूल्हा पक्ष तुरंत कोतवाली पहुँच गया और मामले की सारी जानकारी कोतवाल को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल टीजे सिंह ने दूल्हे पक्ष को तुरत थाने बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझने की कोशिश की लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग शादी के राजी नहीं हुए।
ये भी पढ़ें: Deoria Police ने 24 घंटे में लूट का किया खुलासा, 2 महिलाओं सहित कुल 6 गिरफ्तार
देर शाम तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों की शहमति से शादी ना करने का फैसला हुआ। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करने कि कोशिश की गई लेकिन कोशिश नाकाम रही।