बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को शनिवार को सांप ने काट लिया। सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर गए थे। वहीं देर रात यह घटना हुई। इसके बाद रात करीब 3 बजे सलमान को कमोठे MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। इलाज के बाद सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। उनकी तबियत अब ठीक बताई जा रही है।
इलाज के बाद सलमान सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट आए हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। यह इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।
कल है सलमान का बर्थडे
आपको बता दें की सलमान खान 27 दिसंबर को अपना का 56वां बर्थडे मनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अपना बर्थडे सेलिब्रेशन भी अपने इसी फॉर्म हाउस में करने वाले थे। हालांकि इस इस घटना के बाद मुश्किल है कि सलमान अब ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट करें। वे फेमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन कर सकते हैं।