friendship of stork and man,stork bird friendship with human,viral video of stork and aarif,story,stork,friendship of bird and human

Special story: दोस्ती इंसान की हो या जानवर की अगर गहर हो जाए तो हमेशा साथ निभाने के लिए तैयार रही है। ऐसी दोस्ती का नमुन एक पक्षी और इन्सान बने है। बता दें कि यूपी के अमेठी में 30 वर्षीय युवक का दोस्त कोई इंसान नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय पक्षी सारस है। युवक ने सारस पक्षी की घायल अवस्था के दौरान मदद की जिसके बाद पक्षीं ने इसे अपना सबकुछ मान लिया। यह सारस पक्षी करीब एक साल से युवक के साथ ही रहता है। युवक जहां भी जाता है, सारस पक्षी उसके साथ उसका सारथी बनकर लगा रहता है। यहां के लोग कहते हैं कि सारस पक्षी युवक के साथ जन्म-जन्मांतर का रिश्ता निभा रहा है. इस युवक का नाम है सारस। स्थानीय लोग भी आरिफ और सारस की दोस्ती की मिसाल देते हैं।

ये भी पढ़े: Modi Surname Remark: 4 साल पुराने केस में आया सूरत कोर्ट का आदेश, राहुल गांधी को मिला सजा फिर जमानत

मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी जनपद के जामो विकासखंड के मंडका गांव के रहने वाले आरिफ के साथ उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय पक्षी सारस दोस्त बनकर रहता है। अगस्त 2022 में घायल सारस जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। ऐसे मुश्किल समय में आरिफ ने सारस की जान बचाकर पक्षी के मन में अपने प्रति अनोखा प्रेम जागृत कर दिया। अब लगभग एक वर्ष से राज्य का राष्ट्रीय पक्षी सारस आरिफ और उसके परिवार के साथ घुल-मिल कर रह रहा है।

खास बात है कि यह सारस आरिफ के घर में रहने के साथ-साथ उसका साये की तरह पीछा करता है। आरिफ जहां भी जाता है, वो वहां उसके साथ जाता है। आरिफ पैदल जाए या मोटरसाइकिल से, हर जगह सारस हमसफर बनकर आरिफ के साथ रहता है। सारस पक्षी ने आरिफ के साथ अपनापन का रिश्ता बना लिया है।

ये भी पढ़े: Chaitra Navratri 2023: नवरात्र में 108 लौंग चढ़ाए, जानें लौंग को पूजा में शामिल करने के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे