Up News

UP News: उत्तर प्रदेश में निकाय को को लेकर सभी राजनितिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तीन जिलों (मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद ) का दौरा किया। तीनो जिलों से जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधा।

मथुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 से पहले मथुरा में जवाहर बाग की घटना हुई थी। गुंडा गर्दी ,अराजकता का अड्डा था। आज जवाहर बाग में बेहतरीन पार्क मिलेगा।” इस दौरान सीएम योगी ने मंच से नया नारा भी दिया। कहा- ‘भाजपा की एक ही युक्ति, गंदगी और अपराधियों से हो प्रदेश की मुक्ति।

ये भी पढ़े: Bihar: गैंगस्टर से राजनेता बने आनंद मोहन सिंह आज सहरसा जेल से हुआ रिहा

आगरा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भारत के सामर्थ्य की ताकत आज दुनिया समझ रही है। पिछले 9 सालों में वो चमत्कार हुए जो 70 सालों में नहीं हो पाया। 9 सालों में भारत ने वो यात्रा तय कर ली जिसके लिए पिछले 65-70 सालों से हम चिल्ला रहे थे, जिसके लिए देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया था।

फ़िरोज़ाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आज भारत में तुष्टिकरण नहीं होता है, आज नए भारत में अपने नागरिकों की सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जाता है। तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हुई तो सशक्तिकरण की राजनीति शुरू हुई। इसी का परिणाम है कि करोड़ो लोगों को मकान मिल गए, करोड़ो लोगों को शौचालय मिल गए, 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। UP News

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे