Uttar Pradesh, Bull's fury, Aligarh, video viral, bull attack children

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है घर से बाहर खेल रहे एक ढाई साल के बच्चे पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे बच्चा घायल हो गया। पास के ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है सांड़ एक बच्चे को रौंदते रहा है।

घटना अलीगढ़ जिले के धनीपुर मंडी इलाके के गुरुवार कि सुबह 7 :40 बजे कि है। सीसीटीवी नज़र आ रहा है की एक बच्चा अपने दादा के साथ सड़क पर टहल रहा था। दादा बच्चे को छोड़कर दूसरे गली में जाते है तब तक कुछ दुरी पर खड़ा एक तेजी से बच्चे की तरफ दौड़ता हुआ आता है और बच्चे पर हमला कर देता है।

सांड़ पहले बच्चे को सींग मारता है, फिर रौंदते हुए कुछ दूर तक घसीट कर ले जाता है। उसके बाद बच्चे के ऊपर बैठ जाता है। चीख-पुकार सुनकर दादा दौड़कर मौके पर पहुंचते हैं और बच्चे को खींचकर बाहर निकलते है।घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सांड को पकड़ने के लिए धनीपुर क्षेत्र में नगर निगम की टीम भेजी गई है। इसके साथ ही इलाके में घूमने वाले अन्य सांडों को भी पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।

सांड के हमले से घायल मासूम प्रतीक के दादा महिपाल सिंह ने बताया कि बच्चे को पास के अस्पताल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज किया। अब वह खतरे के बाहर है। अस्पताल में 5-6 घंटे भर्ती रखा गया। हालत सुधरने पर घर लाए हैं। बच्चे के चेहरे और पैर पर चोट लगी है।

ये भी पढ़े: Kushinagar: दहेज़ के लिए नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट

खाली प्लाट में बासी खाना खाने आते हैं पशु
महिपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस विभाग में SI के पद से रिटायर्ड हैं। परिवार के साथ धनीपुर मंडी में रहते हैं। उनके घर के बगल में एक खाली प्लाट है, जो विवादित है। आस-पास के मैरिज होम वाले यहां पर बचा हुआ बासी खाना फेंककर जाते हैं।

इसी खाने को खाने के लिए आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इलाके के लोग इस बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, विवादित प्लाट होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही। नगर निगम भी आवारा पशुओं पर नकेल कसने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाणा कांग्रेस का किया संकल्प पत्र जारी, 7 वादे करेंगे पूरे पति से तलाक के बाद बेटी की परवरिश के लिए दर-दर भटक रही ये एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी आरती सिंह का शादी के 4 महीने बाद होगा तलाक ? डार्क सर्कल को करें बाय, बस अपनाएं ये घरेलु उपाय अपनी बोल्ड लुक की वजह से बदनाम है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, क्रिश्चियन से की शादी