Delhi में Yamuna के जल स्तर ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड, बाढ़ की चेतावनी जारीDelhi में Yamuna के जल स्तर ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड, बाढ़ की चेतावनी जारी

Delhi News: देश की राजधानी Delhi में Yamuna के जल स्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। अब यमुना का जल स्तर 207.55 मीटर हो गया है। यह स्थिति पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से साढ़े तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने की वजह से उत्पन्न हुई है। इससे पहले 9 जून 1978 को यमुना नदी का जल स्तर 207.49 दर्ज किया गया था।

इस बीच यमुना के जल स्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर यमुना के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। 

दिल्ली के सीएम ने बुलाई आपात बैठक

दिल्ली में यमुना के जल स्तर पर 1978 का पुराना रिकॉर्ड टूटने और बाढ़ की चेतावनी जारी होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में आपात बैठक कॉल की है। इस बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में बाढ़ से उत्पन्न स्थितियों पर समीक्षा के साथ राहत कार्य की प्रभावी रणनीति पर चर्चा की संभावना है।

18 जुलाई तक बारिश की आशंका

दूसरी तरफ भारत मौसम विभाग सफदरजंग मानक वेधशाला ने 16 जुलाई तक दिल्ली में बारिश होने की आशंका जाहिर की है। इस दौरान तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली में बादल भी छाए रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक 17 और 18 जुलाई को भी गरज के साथ दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे