देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में बृहस्पतिवार की भोर में जमीं के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आई उसकी तीन बेटियों को भी हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि विवादित भूमि की दो ट्रैक्टर लगाकर भोर में जोताई कराया जा रहा था। उधर दूसरे पक्ष से भी एक युवक जख्मी हुआ है। उसने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।

ये भी पढ़िए: देवरिया: पुलिस ने 1200 लीटर कच्ची शराब के साथ 80 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुरैनी निवासी शशिप्रभा देवी पत्नी राजू कुशवाहा का गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चलता है। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि बृहस्पतिवार की भोर में तकरीबन 4 बजे गांव के ही कुछ लोग दो ट्रैक्टर लेकर विवादित भूमि की जोताई कराने लगे। विरोध करने पर डंडे से हमला कर मेरा सिर फोड़ दिया।

ये भी पढ़िए: देवरिया: प्रेम प्रसंग के विरोध में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

चीखने चिल्लाने पर बचाव करने आई बेटियां अंजली, साक्षी और तन्नू को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं थे। वह सलेमपुर सब्जी लाने चले गए थे। पति राजू कुशवाहा ने कहा कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाय आरोपियों की मदद कर रही हैं।

उधर दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश कुशवाहा का भी सिर फटा हुआ है। उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ट्रैक्टर से अपना खेत जोताई कर रहा था। इसी दौरान मेरे उपर हमला कर मारपीट कर मुझे घायल कर दिया गया। थानेदार नवीन चौधरी ने कहा जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को शुक्रवार को बुलाया गया है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे