UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मुहर्रम के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। ताजिये का जुलुस निकाला गया था। ताजिया बहुत लम्बा था। इस वजह से पास से गुजर रही 33 हजार बोल्ट की लाइन से टकरा गया। तार से टकराते ही जोरदार आवाज़ हुई और तुरंत ताजिए में आग लग गई। ताजिये में आग लगते ही वह भगदड़ मच गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें:  Banda: युवती की फेसबुक दोस्ती का दर्दनाक अंत, इलाज के बहाने दुबई भेजा, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

दरअसल यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गरदहा गांव में बहुत बड़ा ताजिया बनाया गया था। मुहर्रम के दिन ताजिये का जुलुस निकला जा रहा था। हाईवे के किनारे 33 हज़ार वाल्ट का हाई टेंशन तार गुजर रहा था। लोग तार से बचने कि कोशिश कर रहे थे फिर भी ताजिया डगमगा रहा था। ताजिये के साथ चल रहे लोग ताजिए को तार से बचने को कोशिश कर रहे थे लेकिन फिर ताजिया तार से जाकर टकरा गया।

तार से ताजिया टकराते ही एक धमका हुआ और ताजिए में आग लग गई। आग लगते ही वहां भगदड़ भच गया। जुलुस में साथ चल रहे एक ताजियादार की मौत हो गई जबकि लगभग 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 9 लोगों को इलाज के लिए शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है। बाकि घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी में हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Train Accident: गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 15 बोगी पटरी से उतरी, हादसे में 5 लोगों की मौत

मोहम्मदी थाना क्षेत्र के सीओ ने बताया कि मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गरदहा गांव में ताजिया हाई टेंशन तार में टच होने के कारण 13 लोग घायल हो गए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदी में एडमिट कराया गया। मौके पर कोई लॉ ऑर्डर की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है. स्थिति सामान्य है.

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आकाशीय बिजली से बचने के लिए क्या करें ? कौन है जिनके साथ नोरा फतेही की डेटिंग की अफवाह फ़ैल रही है। क्यों दी गई खूबसूरत महिला जासूस को मौत की सजा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बने पिता, घर आई नन्ही परी सुबह जल्दी उठने के 6 प्रमुख फायदे जानने के बाद आप भी सुबह जल्दी उठोगे