तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। उनके साथ रेलमंत्री अश्वनी चौबे भी मौजूद थे।
उसके बाद प्रधानमंत्री ने देश को सम्बोधित करते हुए कहा- आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को एक भव्य उपहार मिल रहा है। मैं दोनों राज्यों के लोगों को ट्रेन के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। आज सेना दिवस भी है। अपनी सेना पर देश के हर नागरिक को गर्व है। इस समय पोंगल, माघ बीहू, मकर संक्राति, उत्तरायन का भी उत्साह दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़िए: UP crime: अवैध सम्बन्ध शक में शादीशुदा प्रेमिका को जिन्दा जलाया
8 साल पहले तक हमने देखा है कि किस प्रकार भारतीय रेल को लेकर निराशा ही देखने सुनने को मिलती थी। सुस्त रफ्तार, गंदगी का अंबार, टिकट बुकिंग से जुड़ी शिकायतें, आए दिन होती दुर्घटनाएं देख कर देश के लोगों ने मान लिया था कि भारतीय रेल में सुधार असंभव है।
वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बहुत लाभ होगा। इस ट्रेन से सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच लगने वाला समय भी अब कम हो जाएगा। ये ट्रेन एक तरह से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा संस्कृति और साझा विरासत को जोड़ने वाली है।
जब भी रेलवे में नए इंफ्रास्ट्रक्चर की बातें होती थी तो बजट के अभाव का बहाना बनाया जाता था। नुकसान की बातें होती थी। साफ और ईमानदार नीयत से हमने इस चुनौती के समाधान का निर्णय किया। बीते 8 सालों में भारतीय रेलवे के बदलाव के पीछे भी यही मंत्र है। वंदे भारत ट्रेन की एक और विशेषता है।
ये ट्रेन नए भारत के संकल्पों और सामर्थ्य का प्रतीक है। ये उस भारत का प्रतीक है जो तेज़ बदलाव के रास्ते पर है। ऐसा भारत जो अपने सपनों और अकाक्षाओं को लेकर अधीर है। ऐसा भारत जो तेजी से चलकर अपने लक्ष्यों तक पहुंचना चाहता है।
रेलमंत्री अश्वनी चौबे ने लोगों को संबोधिक करते हुए कहा- PM ने कहा था इस ट्रेन को देश के इंजीनियर, डिजाइनर, टेक्नीशियन बनाएंगे। इस ट्रेन में ध्वनि की मात्रा हवाई जहाज की तुलना में 100 गुणा कम है, ये इंजीनियरों के लिए गर्व की बात है। रेलवे और देश का विकास राजनीति से ऊपर है। जहां भी केंद्र की जरूरत पड़ेगी केंद्र फंड देगी।