Facebook LoveFacebook Love

Facebook Love: प्यार ऐसी चीज है जिसे होने के बाद इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। उसके लिए चाहे अपनी जान देनी हो या किसी की जान लेनी हो इंसान हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता है। एक ऐसे ही अजब प्यार की गजब कहानी बिहार के समस्तीपुर से सामने आई है। जहाँ एक 2 बच्चो की मां को फेसबुक पर प्यार हो गया। उसके बाद महिला ने अपने 2 बच्चो को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ समस्तीपुर से हरियाणा चली गई। अब दोनों यहाँ पति-पत्नी की तरह रहने लगे लेकिन यह ऑनलाइन प्यार ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया और प्रेमी ने धोखा दे दिया। प्रेमी ने महिला को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया।

ये भी पढ़िए: UP Crime: चाकू के नोक पर 6वीं के छात्रा की भरी मांग, आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन प्यार में अंधी हुए महिला को होश तब आया जब उसका प्रेमी उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने में पहुंची है। आपको बतादें की पूर्णिया जिले के रहने वाली एक 2 बच्चो की मां को समस्तीपुर के जिले के रहने वाले एक व्यक्ति से फेसबुक के जरिये दोस्ती हो गया।

देखते-देखते ही ये दोस्ती कब प्यार में बदल गया पता ही चला। उसके बाद दोनों का ऑनलाइन चैटिंग शुरू हो गया। दोनो में प्यार इतना गहरा हो गया कि मैसेंजर पर दोनों ने एक दूसरे का नंबर भी एक्सचेंज कर लिया। अब दोनों के बीच चैटिंग और वीडियो कॉल शुरू हो गया।

ये भी पढ़िए: UP Chandauli: चायपत्ती की जगह गलती से डाल दिया चूहेमार दवा

अब दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा। दोनों ने साथ जीने-मरने कि कसमे खाने लगे। इसी बीच ने प्रेमी ने 2 बच्चो कि मां से मिलने के लिए सहरसा पहुँच गया जहाँ दोनों ने शारीरिक सम्बन्ध भी बनाया। उसके बाद प्रेमी ने महिला को शादी का झांसा देखर समस्तीपुर बुलाया, महिला ने अपने दोनों बच्चों को छोड़कर समस्तीपुर पहुँच गई। प्रेमी अजय पासवान महिला को लेकर हरियाणा के करनाल लेकर पहुँच गया जहाँ दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

फेसबुक के जरिये हुए ऑनलाइन प्यार लगभग दो महीनों तक ठीक-ठाक चलता रहा, उसके बाद प्रेमी अजय महिला से कहता है कि अब गांव चलकर रहेंगे। इस पर महिला गांव जाने के तैयार हो गई। पीड़ित महिला के अनुसार चार दिन पहले दोनों दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचते है। इसी बीच महिला का प्रेमी अजय पानी लेन के कहकर गया और वापस ही नहीं आया।

अपना सब कुछ गवां चुकी महिला को उसके मायके और ससुराल वालों ने अपने पास रखने से इंकार दिया है। पीड़िता के मुताबिक प्रेमी अजय के साथ करनाल भागने की खबर मायके और ससुराल वालों को लग गई थी। इसलिए उन लोगों ने महिला का साथ देने से इंकार कर दिया है। अब महिला थक हार कर विभूतिपुर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुँच गई है।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान