Deoria News

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां आर्केस्ट्रा पार्टी से भरी एक पिक सड़क पर खड़े एक कंटेनर में पीछे से जा घुसी जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 9 घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रात का समय होने के कारण घायलों तक सहायता पहुंचने में भी देरी हुई।

स्थानीय लोगो के मुताबिक टक्कर इतना जोरदार था कि घरो में सोये लोग जग गए उसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना कि जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के जिला अस्पताल पहुँचाया। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। मरने वाले दोनों मऊ के है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

ये भी पढ़े: भारतीय मूल के अजय बंगा होंगे विश्व बैंक (World Bank) के अगले अध्यक्ष

आशंका जताई जा रही है कि रात होने कि वजह से पिक अप चालक को नींद आ गई होगी जिससे ये घटना हुई है। आर्केस्ट्रा पार्टी सरदारनगर, चौरीचौरी से एक विवाह समारोह से लौट रही थी। उन्हें गृह जनपद मऊ जाना था। वहीं से बुकिंग में ये लोग सरदारनगर आए थे।

इस हादसे में मऊ जिले के मधुबन ठाणे के खीरी कोठा के रहने वाले 25 वर्षीय रामकेश और 23 वर्षीया दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल नंदलाल, राहुल, महेंद्र, प्रिंस, पृथ्वी साहनी, प्रिंस साहनी खीरी कोठा के रहने वाले हैं। वहीं पूजा, भगवानपुर, जिला भद्रक, ओडिसा व सरिता मिश्रा, भुवनेश्वर, ओडिसा की निवासी हैं। Deoria News

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘एना पोली’ की एडल्ट सीन फिल्माते समय होटल की बालकनी से गिरकर मौत पोर्न स्टार एमिली विल्लिस को लकवा मार गया, दर्द से बचने के लिए लेती थी ये ड्रग मोस्ट वांटेड गर्लफ्रेंड, ये लड़की 5000 लड़कों को रिजेक्ट कर चुकी है अर्शदीप के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करने वाले पहले भारतीय होंगे काले कपड़े में महाकुंभ पहुंचा बॉलीवुड का ये स्टार, लोगों के बीच से गया, कोई पहचान नहीं पाया