आदिवासी महिला के साथ करीब आधा दर्जन लोगों ने किया Gang Rape, Delhi से वापस लौटी थी घरआदिवासी महिला के साथ करीब आधा दर्जन लोगों ने किया Gang Rape, Delhi से वापस लौटी थी घर

जिला पाकुड़ (District Pakur) के अमलापाड़ा (amalapada) थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के निकट फुटबाल मैदान के समीप पेड़ के नीचे करीब आधा दर्जन युवकों ने रविवार देर रात 36 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) किया। दुष्कर्म के बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद सभी युवक वहां से भाग निकले।

दुष्‍कर्म छीना पीड़िता का मोबाइल

आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया। सोमवार सुबह होश आने के बाद पीड़िता किसी तरह पाडेरकोला चौक पहुंची। यहां कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें:- MERS-Coronavirus का नया मामला आया सामने, WHO ने शेयर की ये जरूरी बातें

रविवार को ही प्रेमी संग लौटी थी घर

पीड़ित महिला एक सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से वापस लौटी थी। वह अपने प्रेमी के साथ रविवार देर शाम अमलापाड़ा पहुंची थी। पुलिस मोबाइल का सीडीआर निकालने में जुटी है। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, पुलिस निरीक्षक उमाशंकर, एसआइ प्रेमचंद भगत, जलधर हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अरुणिमा बागे, महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित, एसआइ मुकुल भगत पीड़िता के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला के बयान पर पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

प्रेमी का नाम नहीं जानती पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली में काम करती है। एक सप्ताह पूर्व वह घर लौटी थी। रविवार शाम वह प्रेमी के साथ अमलापाड़ा आई थी। प्रेमी उसे एक फुटबाल मैदान के पास लेकर गया। वहां पहले से घात लगाए आधा दर्जन युवक बैठे थे। वहीं सभी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। सोमवार सुबह उसे होश आया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी का नाम नहीं जानती है। वह छह महीने से फोन पर उससे संपर्क में थी।

https://youtu.be/TuDWmGctY4M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कलयुग के 11 कड़वें सच.! जिसे आपको जरूर जानना चाहिए मुंबई की हसीना तारा ढिल्लों ने पाकिस्तानी अंकल से किया निकाह बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की बढ़ी मुश्किलें, एड के रडार पर एक्ट्रेस राकुलप्रीत सिंह को लेकर बुरी ख़बर, वर्कआउट के दौरान हुआ हादसा इस खूबसूरत एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब