Arunachal Pradesh के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मृत्यु हुई।
दरअसल, तवांग के निकट अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा सेना का चीता हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे नियमित उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल हुए पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है