UP, Badaun RapeUP, Badaun Rape

UP, Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक 5 वर्षीया मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्ष की मासूम के साथ गांव के 12 वर्ष के लड़के ने दुष्कर्म कर दिया। जब परिजनों को मासूम खून से लथपथ मिली तो मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े: Big Boss 16: कुशीनगर की ब्यूटी क्वीन ने बिगबॉस में की धमाकेदार एंट्री

उघैती थाना क्षेत्र के के एक गांव निवासी महिला ने थाना उघैती पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पांच साल की बेटी रविवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ गांव के और बच्चे भी थे। महिला घर का काम कर रही थी। बहत देर तक मासूम नजर नहीं आई तो महिला ने मासूम की तलाश की लेकिन मासूम कहीं नहीं मिली। मासूम के साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि गांव निवासी 12 वर्ष का एक लड़का मासूम को टॉफी दिलाने की बात कहकर अपनी पशुशाला में ले गया है।

ये भी पढ़े: Kanpur News: नकली नोट छापने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

अपनी बेटी की तलाश में महिला लड़के की पशुशाला में गई। लेकिन मासूम वह भी नहीं मिली उसके बाद महिला वापस घर लौटकर आ गई। महिला घर पहुंचती उससे पहले ही खून से लथपथ मासूम खुद ही घर पर पहुंच चुकी थी। पूछने पर बेटी ने गांव के लड़के का नाम बताया। महिला ने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन मासूम को साथ लेकर थाना उघैती पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर को मामले कीजानकारी दी।

परिजनों के तहरीर के आधार पर थाना उघैती में आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Javed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनन्‍या पांडे से ब्रेकअप के बाद आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्यार क्या कैप्सूल कवर वेज होता है या नॉनवेज ? फिल्ममेकर्स के करोड़ों रुपये क्यों लौटा देते हैं पंकज त्रिपाठी? सीने पर ऐसा टैटू बनवाया कि दर्ज हुई FIR, एक पोस्ट शख्स को मुशीबत में डाला इस वजह से हार्दिक पंड्या को नहीं बनाया कप्तान